फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर सम्मानित होगे 107 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय 32 तो ब्लॉक स्तर पर सम्मान से नवाजे जाएगे 75 किसान
विज्ञापन

बाराबंकी। किसान दिवस के रूप में मनाये जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर जिले के 107 किसान सम्मानित किए जाएंगे। इसमें 32 किसानों का जिला स्तरीय प्रथम और द्वितीय तो 75 किसानों को ब्लॉक स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा।

उप कृषि निदेशक के पल्हरी स्थित कार्यालय पर 23 दिसम्बर को किसान दिवस पर कार्यक्रम होगा। इसमें ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार की राशि दो-दो हजार रुपये होगी। वही जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाले 16 किसानों को सात-सात हजार रुपये व द्वितीय पुरस्कार पाने वाले किसान को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कृषि के साथ पशुपालन, उद्यान व मत्स्य विभाग के किसान भी शामिल होगे। पुरस्कार की यह राशि किसानों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने बताया कि शनिवार को किसान सम्मान समारोह की सूचना पुरस्कार पाने वाले किसानों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें