देवा कस्बे में औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई
देवा (बाराबंकी)। औषधि निरीक्षक ने बुधवार को देवा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दवाओं के नमूने सील किये। उन्होंने दुकान पर बिक्री की जा रही दवाओं के संबंध में बिल आदि की जांच की। डीआई के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के तमाम मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
देवा कस्बे में बुधवार को औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने जायसवाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने दुकान पर बिक्री की जा रही कई दवाओं के बिल को जल्द कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने फार्मेसिस्ट के संबंध में भी आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर डीआई सुमित वर्मा ने नगर के मेडिकल स्टोर संचालकों से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली। इस मौके पर देवा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. उबेद, जगदीश कुमार निगम आदि उपस्थित रहे।