फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हो रहा कोरोना, 73 और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण जिले में बेकाबू होता जा रहा है। विभाग संक्रमण का प्रसार रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। शनिवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में 73 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। गनीमत है कि इनमें से किसी में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 186 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण अब बेकाबू हो चला है। हालात इतने ज्यादा बिगड़ चुके हैं कि इन्हें संभाल पाना अब आसान नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 73 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शाम को आई जांच रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में सबसे ज्यादा 38 तथा हैदरगढ़ में दो, रामसनेहीघाट में एक, जाटा बरौली में पांच, सतरिख में तीन, देवा में नौ, फतेहपुर में एक, बड़ागांव में दो, सिरौलीगौसपुर में दो, रामनगर में सात, सिद्धौर में दो कुल 73 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 186 हो गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

26 हजार को लगाया गया टीका
जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को करीब 26 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें किशोर और किशोरियों की संख्या 10 हजार तथा वयस्कों की संख्या 16 हजार के आसपास बताई जा रही है। शनिवार को भी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए किशोर और किशोरियों की लाइन लगी रही।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि कोविड के बढ़ते संक्रमण ने टीकाकरण की रफ्तार को और अधिक बढ़ा दिया है। लोगों से अपील की जाती है कि जिन्हें टीका नहीं लगा है वह निकट के केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें।
शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 73 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 186 हो गई है। संक्रमित मिले सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है इनमें किसी में भी अभी तक नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी लोगों से अपील की जाती है कि वह सतर्क रहे और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें