फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से कराया वृद्व महिला की जमीन का बैनामा, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखे से कराया वृद्धा की जमीन का बैनामा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के अलुवामऊ गांव में रहने वाली वृद्धा ने अपनी देवरानी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोठी के अलुवामऊ गांव में रहने वाली शिवप्यारी (72) ने थाने में तहरीर देकर बताया कि, उसकी देवरानी सुरसता देवी पत्नी छत्रपाल तथा गांव के ही संतोष कुमार, उमाशंकर व बैनामा लेखक दुर्गा प्रसाद ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया है। शिवप्यारी दो अगस्त को अपनी देवरानी के साथ हैदरगढ़ रजिस्ट्री कार्यालय गई थी। शिवप्यारी ने कलापुर गांव में गाटा संख्या 252 243 245 की अपनी जमीन दान में देने की बात कही थी मगर सुरसता देवी ने गवाह संतोष कुमार, उमाशंकर और बैनामा लेखक संग मिलकर षड्यंत्र कर अलुवामऊ गांव की उसकी लगभग चार बीघा जमीन का भी बैनामा करा लिया। दो सप्ताह बाद जब शिवदेवी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस पर पुलिस ने सुरसता देवी, संतोष कुमार, उमाशंकर व बैनामा लेखक दुर्गा प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार का कहना है कि, मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें