फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी की राष्ट्रीय टीम में हुआ अरूश्री का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीरंदाजी की राष्ट्रीय टीम में अरुश्री का चयन
विज्ञापन


- सब जूनियर स्टेट टूर्नामेंट एक स्वर्ण और चार रजत पदक जीत मिला मुकाम

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। तीरंदाजी की राष्ट्रीय टीम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम गोपाल सुशील की पौत्री अरुश्री सिंह का चयन हुआ। इसकी खबर मिलते ही परिवार व खेल प्रेमियों में खुशी छा गई।
विज्ञापन

जिले के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में अभ्यास कर मौजूदा समय में पुणे में एडवांस्ड ट्रेनिंग ले रही अरुश्री की मेहनत रंग लाई। पढ़ाई के साथ ही तीरंदाजी की तरफ़ अरूश्री की रुचि देख अधिवक्ता पिता संजय सिंह और माता अनामिका सिंह ने उसे खेलने की पूरी आजादी दे दी। उसके बाद अरुश्री ने पहले इंडियन धनुष के साथ अभ्यास शुरू किया और कम समय में ही राज्य स्तर पर तमाम पुरस्कार हासिल कर प्रदेश स्तर पर अपनी पताका फहराई। उसके बाद तो उसका साहस और बढ़ गया। उसने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए रिकर्व (स्टील धनुष) और कंपाउंड धनुष के साथ ट्रेनिंग शुरू की। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में बागपत में हुई सब जूनियर स्टेट टूर्नामेंट में लगभग दो सौ तीरंदाजों के बीच अरुश्री ने कंपाउंड बो के साथ एक स्वर्ण और चार रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें