फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन में 70 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एआरटीओ की टीम ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। सीट बेल्ट और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का आग्रह किया और नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 70 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल के प्रयोग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें अयोध्या के संभागीय परिवहन अधिकारी शिखर ओझा ने शहर के विभिन्न चौराहों पर फूल देकर चालकों को जागरूक किया। वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर उन्हें समझाया गया कि आपका जीवन अनमोल है इसलिए नियमों का पालन करें।
एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम ने कहा कि वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतने से बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं। इसलिए हमें बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते या उसकी सवारी करते समय सीट बेल्ट बांध कर ही यात्रा शुरू करनी चाहिए। शहर में नाका चौराहा, पटेल तिराहा, रामनगर तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान 70 दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें