रुदौली आंशिक क्षेत्र के विधान सभा चुनाव में मतदान करते लाोग।
- फोटो : अमर उजाला
पांचवें चरण में हुए मतदान में जिले के 19 बूथों का अहम योगदान शामिल रहा। इसके कारण रुदौली निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले इन बूथों का कुल वोटिंग 66.18 प्रतिशत रहा। मतदान के दौरान कहीं पर भी कोई अव्यवस्था व सुरक्षा में चूक न होने पाए इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब व पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने अपने दलबल के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव का जायजा लिया। दो बूथों पर ईवीएम खराबी की सूचना पर प्रशासन अफसरों को भेज उन्हें सही कराया।
बताते चले कि फैजाबाद जिले की रूदौली विधान सभा सीट के 19 बूथ इस जनपद के रामसनेहीघाट तसहील क्षेत्र में आते हैं। सोमवार को यहां के मतदाताओं ने घर से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग दिया।
19 बूथों के इन 18118 मतदातओं द्वारा डाले गए वोटों को लेकर ही रुदौली विधानसभा क्षेत्र फैजाबाद जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग करने वाला निर्वाचन क्षेत्र बन गया। सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत सरोहा बूथ की रही।
हालांकि इस गांव में सबसे कम की संख्या में मतदाता शामिल थे। मतदान के दौरान अमहिया व सरोहा बूथों पर ईवीएम में खराबी की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व आरओ द्वारा उसे बदलवाने की कार्रवाई कराई गई। खराब हुई ईवीएम को भी दोनों अधिकारियों के समक्ष सील किया गया।
डीएम व एसपी ने किया भ्रमण
जिले के 19 बूथों पर हुए मतदान को लेकर जिलाधिकारी डॉ.रोशन जैकब व पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने अपने दलबल के साथ सरोहा, अमहिया, ढेमा, सरसा टिकटा, रसूलपुर समेत अधिकांश बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश भी संबंधितों को दिए।
बाक्स
बूथ कुल वोट पड़े वोट
बथौली 1175 742
सड़वाभेलू 1766 1160
अमहिया 2275 1324
मो.नगर 1966 1282
ढेमा 2308 1494
पाराहाजी 456 321
सलेमपुर 1230 804
रसूलपुर 1553 1064
सरोहा 234 148
अशरफपुर 942 621
हाजीपुर 1093 751
बेलपुर 997 692
मंझौटी 819 607
सरसाटिकटा 1285 766