फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन में अनुपस्थित रहे 50 फीसदी परीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की 11 हजार कॉपियां रविवार को जांची गईं। तीन केंद्रों पर छात्रवृत्ति परीक्षा होने के कारण मूल्यांकन देर से हुआ। वहीं सभी छह केंद्रों पर 50 फीसदी परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसे लेकर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस ने शहर के निरीक्षण कर चार मूल्यांकन केंद्र का हाल जाना। वहीं संबंधित केंद्रों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए छह कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इनमें से तीन पर हाईस्कूल व तीन पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हुआ। दूसरे दिन सभी छह केंद्रों पर उपस्थित 59 उप प्रधान परीक्षक व 391 सहायक परीक्षकों ने 10717 कॉपियां जांचीं जबकि 29 उप प्रधान परीक्षक व 392 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व जमीलुर्रहमान इंटर मॉलेज में आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा होने के कारण मूल्यांकन कार्य दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुआ। ऐसे में कई शिक्षक तो वापस लौट गए। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने सिटी इंटर कॉलेज, जमीलुर्रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें