फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से किशोर की मौत, जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सावन के पहले दिन झूमकर बरसे बादल। तेज बारिश होने से खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। मूसलधार बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए। बारिश के चलते जहां शहरी क्षेत्र के लोग घरो से नही निकले वही पूरे दिन किसान अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में पहुंचकर धान की रोपाई करते दिखे। इस बारिश के बाद धान की रोपाई का काम तेज हो गया। सोमवार को बारिश के बीच बच्चे अपने अविभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। कोई बारिश से बचने के लिए बच्चों को कार से स्कूल भेजने पहुंचा तो कई लोग छाता लेकर पैदल ही बच्चों को स्कूल ले जाते दिखे। बच्चों ने बारिश में मस्ती भी की। बारिश के चलते लोग घरों में कैद रहे।
विज्ञापन


बारिश से गिरी दीवार, किशोर की मौत
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा के पश्चिमी मोहल्ला निवासी रमापति उर्फ नन्हा गौतम का पुत्र दिलीप कुमार (17) सोमवार की दोपहर धान लगाकर आया और कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो गया। भोर से लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने के बाद ग्रामीणों ने आननफानन दिलीप को दीवार व छप्पर के नीचे से निकाल कर सीएचसी बड़ागांव ले गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जलभराव की जद में आए स्कूल व सरकारी भवन
दो दिन से लगातार हो रही मूसलधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। शहर से लेकर कस्बों तक की सड़कें ताल-तलइया में तब्दील हो गईं। जिसको लेकर लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। स्कूलों में पानी भरने से बच्चे व अस्पतालों में पानी भरने से मरीज परेशान हुए। पूरे दिन हुई बारिश के चलते मसौली थाना के बांसा गांव में एक दीवार गिरने से उसमें दबकर एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की सुबह तो मूसलधार बारिश हुई। मगर, दोपहर बाद से शुरू हुई रिमझिम बारिश देर रात तक थमने का नाम नहीं ले रही थी।
विज्ञापन


शहर से लेकर कस्बों तक जलभराव से जूझे लोग
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व सरकारी भवनों के आस-पास जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानियां हुई। शहर में जलालपुर स्थित तालाब की पटाई कर प्लाटिंग किए जाने के कारण जलालपुर से लखपेड़ाबाग आने वाली सड़क पर पानी भर गया। जिससे कई घरों व सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल में पानी भर गया। वहीं जीआईसी ग्राउंड में जलभराव के कारण डीआईओएस कार्यालय जाने का रास्ता बंद हो गया। शहर के पीरबटावन मोहल्ले व डीएबी कॉलेज के बगल से जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई। दिनभर बारिश होने से बाजारों व सरकारी दफ्तरों में भी सन्नाटा रहा। हालांकि कुछ देर से ही सही पर शिक्षक अपने स्कूल व कर्मचारी अपने कार्यालयों में भीगते हुए पहुंचे।
वहीं जिले के फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जलभराव की समस्या रही। जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। त्रिवेदीगंज की सीएचसी, पशु अस्पताल व ब्लाक परिसर में जलभराव से लोगों काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हैदरगढ़ कस्बे में मुख्य चौराहे पर नाले की पुलिया टूटे होने के कारण जलभराव की समस्या रही तो कस्बे के मुख्य मार्ग के किनारे, सुबेेहा तिराहा, सब्जी मंडी, कुरेशी व लोहिया वार्ड के साथ जासेपुर व गनेशपुर व दहिला गांव में जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें