फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव के बाद भड़की आग, 25 झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी/ महादेवा। रामनगर में शादी समारोह के एक दिन पहले सोमवार शाम को सत्यनारायण की कथा के दौरान रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद दीपक से आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग में आधा दर्जन बच्चों समेत करीब 25 लोग झुलस गए। वह युवती भी झुलस गई जिसकी शादी होनी है। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रामनगर में ही रहने वाले अश्विनी तिवारी की पुत्री शैव्या (20) की मंगलवार को शादी है। बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी घटना की चश्मदीद राधा ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे घर में श्री सत्यनारायण स्वामी की कथा हो रही थी।
घर के अंदर ही तीन दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। रिश्तेदार व पड़ोसी भी थे। जहां कथा हो रही थी वहीं पास में ही रसोई गैस सिलिंडर में भट्ठी लगी थी। सिलिंडर का रेग्युलेटर खुला था। इसी दौरान पता नहीं कैसे भट्ठी से पाइप निकल गया। जब तक लोगों को मालूम होता तब तक गैस का रिसाव पूरे घर में हो गया। कथा के लिए मंडप के नीचे दीपक जल रहा था। दीपक से अचानक आग भड़क गई। इससे चारों ओर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

गैस रिसाव से भड़की इस आग में करीब 25 लोग झुलस गए। इस हादसे में अश्विनी तिवारी की पुत्री शैव्या के साथ सुनीता (40), कामिनी (25), रामानंद (60), राधा पाण्डेय (45), सरोज (55), पार्वती (45), सुव्या (16), खुशी (13) आदि झुलस गए। कथा करा रहे पंडित परमानंद मिश्रा (50) भी झुलस गए।
इनमें आधा दर्जन बच्चे हैं। कई झुलसे लोगों को बिना नाम के ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। एसडीएम रामनगर तान्या से रात करीब साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल जाना। रामनगर के एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया के गैस रिसाव से ही आग लगी थी।
कराहते बच्चों को देख कांप उठा कलेजा
विवाह जैसे मांगलिक कार्य को लेकर अश्विनी तिवारी उर्फ कल्लू के घर खुशी का माहौल था। बेटी की शादी को लेकर रिश्तेदार व परिवार के लोग एकत्र थे। लेकिन सोमवार रात करीब आठ बजे गैस रिसाव के बाद भड़की आग से पूरा माहौल की बदल दिया। सिलिंडर से निकली गैस जब जल गई तभी आग शांत हुई। आधा दर्जन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे। राधा व उनकी मासूम बच्ची दोनों झुलसे थे। बच्चों की कराह सुनकर बचाव कार्य में लगे लोगों के कलेजे कांप उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें