फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए 20 जोन व 189 सेक्टर बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला तेजी से तैयारियां पूरी करने में लगा है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ कराने के लिए जिले की छह विधानसभा सीटों को 20 जोन और 189 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैैनाती की जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की छह सीटों पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के लिए जिले को 20 जोन और 189 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक जिलास्तरीय अधिकारी की तैनाती मजिस्ट्रेट के रूप में की जाएगी।
प्रत्येक सेक्टर पर भी जिम्मेदार अधिकारियों को तैनाती होगी। अचार संहिता लागू होने से मतगणना होने तक इन सभी अधिकारियों के मजिस्ट्रेट संबंधी अधिकार शुरू हो जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी के लिए सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम गोदाम में पांच इंजीनियरों द्वारा जिले को आवंटित ईवीएम की फर्स्ट लेबल चेकिंग की जा रही है जो अब अंतिम दौर में है। इस बार 2828 बूथों पर विधानसभा चुुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने जिले को 4970 बैलेट और 3970 कंट्रोल यूनिट तथा 3110 वीवी पैट ईवीएम के रूप में आवंटित किए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जोन और सेक्टर का काम पूरा कर लिया गया है। 20 जोन और 189 सेक्टर बनाए गए हैं। ईवीएम की जांच भी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें