फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय तक पहुंचा कोरोना, 19 और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के बढ़ते मामलों से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। स्थिति गंभीर देख स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों की नए सिरे से जिम्मेेदारी तय कर दी है। परंतु बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सीएमओ कार्यालय में तैनात एक अधिकारी समेत 19 लोग और संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम आई जांच रिपोर्ट के तहत सीएमओ कार्यालय में एनएचएम में तैनात एक अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अधिकारी को होम आइसोलेट कर दिया गया है जबकि इनके साथ में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई गई है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले आठ, मसौली में चार, सतरिख और सिद्धौर सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवों के दो लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
वहीं पूरेडलई, बंकी, फतेहपुर क्षेत्र के गांवों में एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करते हुए संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को इन पर नजर रखने के साथ ही गांवों में कोविड नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैैं। इस तरह से जिले में तेजी से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं और एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।
विज्ञापन

जबकि उपचार के बाद एक मरीज के स्वस्थ होने की जानकारी दी गई है। जिले में जिस तेजी से कोरोना फैल रहा है उससे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। हालांकि विभाग ने इससे निपटने के लिए कमर कस ली है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए पूरी तरह से सतर्क रहे और घर पर रहें, सुरक्षित रहें।
संक्रमण पर नियंत्रण को टीमें गठित
सीएमओ ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीमें गठित करते हुए उनकी जवाबदेही तय कर दी है। कोविड का नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव को बनाया गया है। वहीं टीकाकरण, वैक्सीनेेशन और प्रशिक्षण का जिम्मा डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव सिंह को सौंपा गया है। मैटेरियल आदि का प्रबंध एसीएमओ डॉ. एएस गौतम करेंगे।
कांटेक्ट ट्रेसिंग का जिम्मा डॉ. संजय बाबू, मीडिया मैनेजमेंट का जिम्मा डॉ. केएनएम त्रिपाठी को, निजी अस्पतालों का जिम्मा डॉ. राजीव दीक्षित को, एंबुलेंस का जिम्मा डॉ. एएस गौतम, फाइनेंस मैनेजमेंट डॉ. केएनएम त्रिपाठी, विभागीय समन्वय का जिम्मा अविनाश कुमार को, ऑक्सीजन का जिम्मा डॉ. एएस गौतम को, फिजिकल सपोर्ट डॉ. यूसुफ खान, इंफ्रास्टक्चर का जिम्मा डॉ. विनोद दोहरे और आईसीसीसी टीम का नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चौधरी को बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए विभागीय चिकित्सकों और कर्मचारियों को लगाया गया है।
आठ हजार किशोरों को लगा टीका
बाराबंकी। किशोरों को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आठ हजार किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। इसके लिए जिले भर में 47 केंद्र बनाए गए थे। मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी के कारण ज्यादातर केंद्रों पर सन्नाटा रहा तो सिद्धौर क्षेत्र के कई विद्यालय बंद रहे जिससे यहां पर पहुंचीं टीमें इधर-उधर भटकती रहीं। उच्चाधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी विद्यालयों का ताला नहीं खोला गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में आठ हजार किशोर-किशोरियों को कोविड का टीका लगाया गया। उधर, 18 प्लस वालों के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में 12 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत ज्यादातर केंद्रों पर सन्नाटा ही छाया रहा। कोरोना के मामले भले ही तेजी के साथ बढ़ रहे हों लेकिन लोग टीका लगवाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें