चलती बस का पहिया निकला
बाल-बाल बचे 50 यात्री
क्रासर
- मसौली कस्बे के समीप हुआ हादसा
मसौली (बाराबंकी)। परिवहन निगम की बस का पिछला पहिया निकलने से नए साल के पहले दिन बड़ा हादसा टल गया। बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। असन्तुलित बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार से मसौली चौराहा पर अफरातफरी मच गयीं।
सोमवार की सुबह गोंडा डिपो की परिवहन निगम की बस कानपुर से 50 से अधिक सवारियों को लेकर उतरौला बलरामपुर जा रही थ्री तभी मसौली चौराहे के पास बस असन्तुलित होने लगी। इस पर यात्रियों ने शोर मचाया कि बस का पहिया पंचर हो गया परन्तु तेज आवाज में साउंड बजा रहे चालक के कानों तक खबर नही पहुंची। नतीजा यह हुआ कि मसौली चौराहे के मध्य पहुंचते ही बस के पिछले हिस्से का एक पहिया बाहर निकल आया और बस पूरी तरह लड़खड़ाने लगी। यात्रियों की चीख पुकार पर जब चालक ने बस रोकी तो देखा बस का एक पहिया अलग हो गया है। यात्रियों के शोर मचाने पर मसौली चौराहे पर अफरातफरी मच गयी। नववर्ष पर क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कराकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।