फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पथ पर ट्रक से भिड़ी बस, 15 की मौत, 32 घायल

विज्ञापन
बाराबंकी। गुरुवार को बबुरिहा गांव के निकट आउटर रिंग रोड किसान पथ पर बस व ट्रक की आमने-सामने हुई टक? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र से निकले किसान पथ आउटर रिंग रोड पर बृहस्पतिवार की भोर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक व सवारियों से भरी निजी डबल डेकर बस के टकराने से जहां 15 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 32 यात्री घायल हुए हैं। 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जबकि प्रशासन ने 26 लोगों के घायल होने का दावा किया है। मृतकों में एक बाराबंकी बाकी गोंडा व बहराइच के निवासी है। इनमें एक घायल व एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख व घायलों को 50 हजार मुआवजे का एलान किया है।
किसान पथ आउटर रिंग रोड पर बबुरी गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक एक मवेशी आने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे से अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर पास के गांव वालों ने उनकी मदद करनी शुरू की।
विज्ञापन

इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन व गैस कटर की मदद से बस से घायलों व मृतकों को बाहर निकलवाना शुरू किया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जिनमें 11 लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि 15 लोगों की मौत हो गई।
ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत हुई, जिससे बस का एक पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटने लगा। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। जबकि ट्रक बालू लादकर विपरीत दिशा से आ रहा था। प्रशासन का दावा है कि बस में 50-55 यात्री थे लेकिन स्थानीय लोग बस में 60 से 70 यात्री सवार होने की बात कह रहे हैं।
घायलों में गोंडा, बहराइच और बाराबंकी के लोग शामिल हैं। मृतकों में बस का खलासी भी शामिल है। जबकि ट्रक व बस के चालक के बारे में पता नहीं लग सका है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें