फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 और मरीज डेंगू व बुखार से पीड़ित

Sun, 25 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में लाोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहाबपुर तथा क्षेत्र मेें डेंगू और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में आए दिन इजाफा हो रहा है। उधर सिद्धौर क्षेत्र के अतरौली गांव व रामसनेहीघाट क्षेत्र में वायरल बुखार की चपेट में आने से लगभग दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जान जाने के बाद भी इसे साधारण बुखार होने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


शहाबपुर कस्बे में एक ही परिवार के चार लोग बुखार से पीड़ित हैं। एक महिला की हालत काफी गंभीर होने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाकी के मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। कस्बा निवासी राबिया बानो ,रेशमा, मो. कलीम, आमिर, रईस आदि करीब पांच दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जिसमें से राबिया की हालत काफी गंभीर होने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी के मरीजों का उपचार निजी चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। 

वहीं सिद्धौर क्षेत्र के अतरौली गांव के करीब दो दर्जन बच्चे बुखार की चपेट में आकर बीमार हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर सीएचसी कोठी अधीक्षक डा. मनोज सिंह ने गांव पहुंचकर बुखार से पीडित बच्चों की जांच कर दवायें वितरित की। गांव में वायरल बुखार से लक्ष्मी (5), इलोरा (3), अनमोल मिश्रा (5), महक (2), एकता (9), राधिका (3), माहराज(7), प्रतिमा (4), अरूण (3), शिवम (2), प्रकाश (18) माह की जांचकर दवायें वितरित की और बचाव के उपाय बताये।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र के भिटौरा निवासी गुड्डा (45), केशन (50) व राजू बुखार से पीड़ित थे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उधर सांसद प्रियंका सिंह रावत के गोद लिए गांव बुधनई निवासी गोपीनाथ वर्मा का 5 वर्षीय पुत्र कृष्णा वर्मा तथा खानापुर निवासी 15 वर्षीय आसिक खान पुत्र वशीखान का भी इलाज चल रहा है। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।
   
वायरल की चपेट में आए रामसनेहीघाट कोतवाली के पुलिस कर्मी
कोतवाली की एक महिला सिपाही सहित पांच पुलिस कर्मी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। वहीं 25 अन्य लोगों में वायरल फैलने की सूचना ग्रामीणों ने सीएमओ को दी। मौके पर जाकर स्वास्थ्य टीम ने मरीजों दवाएं वितरण की। कोतवाली रामसनेहीघाट में तैनात महिला आरक्षी अनुराधा सैनी, शिवप्रसाद पाल, अमलेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, रामलगन चतुर्वेदी को पिछले गई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।

इसी प्रकार क्षेत्र के बहरेला डीह गांव में करीब 2 दर्जन लोग बुखार पीडित है जिसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी बाराबंकी से की गई थी जिसके बाद सीएमओ डॉ. डीआर सिंह के निर्देश पर रविवार को बनीकोडर की एक स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची तथा टीम में डॉ. सोमनाथ, डॉ. रईस, फार्मासिस्ट नवीन मिश्रा, मोहम्मद आरिज, मैनुद्दीन आदि ने गांव में बीमार अरविन्द कुमार, दीपिका सिंह, रीता सिंह, राकेश, राजकुमारी, अमरीन सहित 25 लोगों का परीक्षण कर उनका उपचार व दवाइयां वितरित करते हुए सावधानियां बरतने के लिए कहा है। 

जिन स्थानों पर बुखार से कई मरीज पाए जाने की सूचना मिलती हैं वहां पर संबंधित सीएचसी से स्वास्थ्य टीम को भेजकर उपचार कराया जाता है। रामसनेहीघाट क्षेत्र में टीम को भेजकर दवाओं का वितरण कराकर लोगाें को इसके बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें