फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 1178 ने दी परीक्षा

Tue, 10 Feb 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर के मीरपुर ​स्थित कैफीउल उलूम मदरसे में परीक्षा दे रहे परीक्षा​र्थियों की निगरानी करते ​शिक्
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में मुंशी और मौलवी परीक्षा के लिए 1343 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि दूसरी पाली में आलिम परीक्षा के लिए 441 परीक्षार्थी दर्ज थे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1784 परीक्षार्थियों में से 1178 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 371 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि पहली पाली में मुंशी व मौलवी सेकेंडरी का फारसी साहित्य का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया, जबकि दूसरी पाली में आलिम सीनियर सेकेंडरी की अरबी साहित्य की परीक्षा हुई।
परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल की गाड़ियां लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें