फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बालिकाओं की रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्सव बना बाल उत्सव

Tue, 10 Feb 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजितसारस मेले में 07 शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में मंगलव
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला स्तरीय प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0’ बाल उत्सव का आयोजन मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंकी की छात्राओं की सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और योग नृत्य ने शुरुआत से ही माहौल को जीवंत बना दिया। बालिकाओं की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति और मंचीय कला सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

बीएसए नवीन कुमार पाठक ने कहा कि बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने में रचनात्मक गतिविधियों की अहम भूमिका है। ऐसे मंच बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में जिले के 15 विकास खंडों से चयनित 60 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों के लिए ‘मेरे बदलाव की कहानी’ और कॉमिक्स बुक आधारित कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष और सपनों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
‘मेरे बदलाव की कहानी’ में पायल, रिमजा, स्वाती, मोहित व गौरी सिंह का चयन हुआ। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में शिवी, लक्ष्मी, रिया और निशा ने अपनी रचनात्मक सोच से प्रभावित किया। चयनित बालिकाएं मंडल स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए नवीन कुमार पाठक व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामलाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी व सुभाष तिवारी ने किया। इस मौके पर बीईअओ चंद्र शेखर यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, नंदन पांडेय, पुनीत श्रीवास्तव, नोडल पारूल शुक्ला, वार्डन पूनम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें