फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लोग मिले कोरोना संक्रमित, विभाग हुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में बुधवार को 11 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। देर शाम आई रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेट कराकर निगरानी शुरू कर दी है। कई दिनों बाद एक साथ इतने मरीज मिले हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और सभी सीएचसी अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले करीब 20 दिन से जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू है। इस दौरान करीब 40 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का काम तेज कर दिया है। बुधवार को 949 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इनमें 437 लोगों की आरटीपीसीआर व 512 लोगों की एंटीजन जांच की गई। शाम को लैब से रिपोर्ट आई तो 11 लोग संक्रमित मिले।
जो संक्रमित मिले हैं उसमें से शहरी क्षेत्र के चार, सीएचसी रामनगर क्षेत्र के दो सीएचसी जाटा बरौली क्षेत्र के दो तथा हरख, बड़ागांव व फतेहपुर क्षेत्र का एक-एक संक्रमित शामिल हैं। बुधवार को एक साथ 11 संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है। वर्तमान में जिले में 34 एक्टिव केस हैं। संक्रमित लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। बुधवार को उपचारित हुए लोगों की संख्या शून्य रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें