फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क वर्ग के विकास से नहीं होता समाज का विकास-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी लोग उठाएं सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन


हरख (बाराबंकी)। ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण में सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव व जैदपुर विधायक उपेंद्र रावत ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सांस्कृतिक आयोजनों का भी लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

हरख ब्लॉक मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम अखिलेश तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के सबसे पीछे बैठे व्यक्ति पर ध्यान देते हुए उसे आगे लाने का प्रयास किया। एक वर्ग के विकास से समाज का विकास नहीं होता है। जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा चलाई जा रहीं समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए हर व्यक्ति अपने घर में शौचालय जरूर बनवाए। मेले में खादी ग्रामोद्योग, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, बाल विकास, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंगला बाजार की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत गीत गाकर मन मोह लिया। इस मौके पर सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, पार्टी के महामंत्री हर्षित वर्मा, बीडीओ घनश्याम त्रिपाठी, एडीओ पंचायत हितेंद्र पाल सिंह, बीईओ अजय गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें