फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी शूट आऊट में स्पोर्टस स्टेडियम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेनाल्टी शूट आउट में स्पोर्टस स्टेडियम विजयी
विज्ञापन


बाराबंकी। खेल के मैदान में जाति एवं धर्म की सीमाएं टूट जाती हैं। खेत के मैदान में ही जीवन के सबसे सुखद क्षण जीने को मिलते हैं। यह बात फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत शहर के स्पोर्टस स्टेडिम में आयोजित तीन दिवसीय खेल उत्सव के उद़घाटन दिवस पर हॉकी की विजयी टीम को पुरस्कार देने के दौरान कही। इस तीन दिवसीय खेल उत्सव का उद़घाटन भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने की। फैजाबाद सांसद ने विजेता व उप विजेता टीम को भी शुभकामनायें दी। इसके पूर्व स्टेडियम में गुब्बारे छोड़कर खेल उत्सव की औपचारिक शुरूआत की। कार्यक्रम के संयोजक रोहित सिंह ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। प्रथम दिन चार फाइनलिस्ट टीमों को सांसद ने 11-11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रोत्साहन के रुप में दिया। खेल उत्सव के पहले दिन हॉकी एवं वॉलीवाल की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। हॉकी में जिले के कुल चार टीमें तथा वॉलीवाल में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। वॉलीवाल के फाइनल मैच में टिकरा की टीम ने दो सीधे मुकाबले में बदोसरायं की टीम को 25-19 तथा 25-16 से पराजित किया। विजेता टीम में जान मोहम्मद, फैज, जकी, सैफ, इरशाद आदि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हॉकी का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं स्टेशन स्टॉर क्लब के मध्य खेला गया जिसमें निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पेनालटी शूट आउट से किया गया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की। विजेता एवं उप विजेता टीम को सांसद लल्लू सिंह ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संयोजक रोहित सिंह ने बताया कि मंगलवार को कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता आयोजित होंगी। इस अवसर पर रचना श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, संदीप गुप्ता, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सविता सिंह, गुरदीप सिंह, हेमन्त पंडित सत्या, आदित्य, प्रदीप, प्रदीप वर्मा, सहित काफी संख्या में खेत प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें