फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन नदी में छलांग लगाने वाले युवक का पता नहीं

Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 17- केन नदी में युवक की तलाश करती पुलिस। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के केन नदी के पुल से छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन केन नदी का 20 किलोमीटर का एरिया छान लिया। पुलिस अब पीएसी आपदा बल की सहायता ले रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ला स्थित पालीवॉल बिल्डिंग के पीछे के निवासी अभिषेक वाल्मिकी (26) ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे केन नदी से पुल छलांग लगा दी थी। स्थानीय निवासियों की सूचना पर शाम करीब पांच बजे पुलिस और परिजन को पता चल सका। शहर कोतवाली पुलिस ने शाम को ही नदी में रेस्क्यू चलाया लेकिन अभिषेक नहीं मिला था।
दूसरे दिन शुक्रवार को भी नदी में रेस्क्यू चलाया गया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पिता सुशील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को अभिषेक की मां को उन्होंने डांट दिया था, इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया था।
विज्ञापन

उसके बाद उसने नदी से छलांग लगा दी थी। युवक मूर्ति बनाने का काम करता है। पांच बहनों में इकलौता भाई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि अभी अभिषेक का कहीं पता नहीं चला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें