कमासिन। थाना क्षेत्र के सांड़ासानी गांव में शुक्रवार की शाम विनोद गर्ग (40) पुत्र मिश्रीलाल को खेत में घुस रहे अन्ना जानवरों के विवाद में रात करीब 10 बजे गोली मारकर घायल कर दिया गया। वह घर से खेत जा रहा था।
गोली विनोद के सीने में लगी। सीओ बबेरू रोषहत यादव, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। विनोद की तहरीर पर रज्जू रज्जू सिंह पुत्र राजकुमार व कामता पुत्र रामेश्वर यादव के खिलाफ धारा 307 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों फरार हैं।