फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ रुपये के लिए युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। लेनदेन के मामूली विवाद में चाट विक्रेता और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों ने ग्राहक को घर में घसीटकर मारपीट की। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव में बृहस्पतिवार की रात गुलाब सिंह का बेटा गुलजार (39) घर के नजदीक स्थित दुकान में चाट खाने गया था। पैसों के लेनदेन में उसका दुकानदार से विवाद हो गया। चाट विक्रेता सहित उसकी पत्नी व रिश्तेदार युवती उसे घर के अंदर घसीट ले गई और डंडों से जमकर पिटाई की।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि गुलजार ने चाट विक्रेता को पांच सौ का नोट दिया था। चाट विक्रेता ने नोट मिलने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर गुलजार की पत्नी मौके पर पहुंची और उसे जसपुरा सीएचसी ले गई। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय गुलजार की रास्ते में मौत हो गई।
मृतक की पत्नी सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्राधिकारी सदर सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष पैलानी उमेश कुमार का कहना है कि चाट विक्रेता महेंद्र व उसकी पत्नी रुचि व साली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। मृतक व चाट विक्रेता के बीच 500 का नोट देने न देने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें