फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में युवक ने छलांग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंदाघाट। तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा पचासा डेरा निवासी रामलखन निषाद ने बृहस्पतिवार को शाम उफनाई यमुना में पुल से छलांग लगा दी। फतेहपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

बेंदाघाट चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुल की आठवीं व नौवीं कोठी के बीच रखे रामलखन निषाद के कपड़े कब्जे में ले लिए। संतोष निषाद ने कपड़ों और चप्पल से उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

गोताखोरों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते वह नाकाम रहे। पत्नी सुनीता देवी, बहन सुमित्रा समेत घाट किनारे देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें