फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार को दबंगों के हमले में घायल युवक ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव घर ले आए। मृतक के भाई ने कोतवाली पुलिस को पिता और पुत्र समेत तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मवई बुजुर्ग गांव निवासी सुमेरा का बेटा मुकेश वर्मा (38) की शनिवार को सुबह कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। डाक्टर की पुष्टि के बाद परिजन शव वापस गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी।
मृतक के भाई राकेश वर्मा ने कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक को तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। कहा कि 23 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे मुकेश दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी दबंग पिता-पुत्र समेत तीन लोग आए और बदसलूकी करने लगे।
विज्ञापन

मुकेश ने मना किया तो लाठी-डंडों से हमला कर मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर परिजन बचाने दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मुकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
यहां प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत में सुधार न होने पर निजी डाक्टर ने हैलट के लिए रेफर कर दिया। यहां शनिवार को सुबह करीब छह बजे मुकेश की मौत हो गई। राकेश ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का अनुरोध भी किया है।
पत्नी फुलिया ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दबंग छोटी बातों पर अक्सर झगड़ा करते थे। कई बार सुलह हुई, लेकिन दबंग पति के साथ मारने-पीटने से बाज नहीं आए। मृतक पेशे से मजदूर था।
कोतवाली इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विशाल, सरवन और राजेंद्र के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें