फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयर फोन लगाए युवक ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
Youth hanging on ear phone dies after being hit by train - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। ईयर फोन लगाकर रेल पटरियों के बीच चल रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी सालिग का पुत्र अजय गुप्ता (19) रविवार दोपहर में ईयर फोन लगाकर रेल पटरी के बीच चल रहा था। तभी बदौसा से बांदा की ओर जा रही मालगाड़ी की टक्कर से दूर जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आसपास मौजूद दुकानदारों का कहना है कि अजय कान में ईयर फोन लगाए था।
विज्ञापन

ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न दिया, लेकिन वह नहीं सुन सका। घरवालों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। पिता के साथ मजदूरी करके परिवार के गुजर-बसर में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें