फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चाचा व दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी प्रवासी मजदूर सुनील यादव (27) पुत्र ब्रजराज बाइक में चाचा रमेश (33) को लेकर सोमवार को ओरन बाजार करने गया था, शाम को बाइक से दोनों घर आ रहे थेे। जैसे ही बाइक बिसंडा थाना क्षेत्र में कालीन नाले के पास पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक सवाप उतरवां (बदौसा) गांव निवासी सुनील वर्मा (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से पीएचसी बिसंडा पहुंचाया। यहां डाक्टर ने सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया। रमेश और सुनील की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें