बांदा। एमपी के रहने वाले युवक ने लगभग 40 किलोमीटर यूपी की सरहद में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी वहीं मौत हो गई। बांदा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पन्ना (एमपी) जनपद के कोड़रा गांव में कमलेश (22) पुत्र कल्लू ने सोमवार को शाम नरैनी (बांदा) कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर पुल के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई संतराम ने बताया कि कमलेश ने उसे फोन करके जहर खा लेने की बात कही थी। जब तक अस्पताल पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। 12 दिन पूर्व घर लौटा था। आत्महत्या की वजह कथित रिश्तेदार की युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।