फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में शनिवार की सुबह युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि मृतक शराब के नशे का आदी था। उसकी हरकतों से पूरा घर परेशान रहता था। पत्नी भी मायके में रह रही है।
विज्ञापन

शहर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मवई गांव में शनिवार को सुबह पंचम प्रजापति के पुत्र अनिल प्रजापति (26) ने कमरा बंद कर तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। गोली दाई आंख को चीरकर बाहर निकल गई, जिससे वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर गया।
फायर की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो अनिल खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर ले आए। यहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उधर, सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण कर मौके से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए, जिसमें से एक कारतूस खाली था।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अनिल शराब के नशे का लती था। शराब के लिए लोगों से पैसे मांगता था। उसकी इस हरकत से पिता, भाई समेत पूरा परिवार परेशान था। छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। अनिल के नशे की वजह से उसकी पत्नी भी काफी समय से अपने मायके में रह रही है।
यह भी बताया कि आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। वहीं यह भी चर्चा रही कि मृतक अनिल अलग रहना चाहता था। पिता से हिस्सा मांग रहा था। इस बात पर दो दिन पहले झगड़ा भी किया था। हालांकि, परिजनों ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें