बांदा। घर के अंदर कमरे में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी रवि प्रकाश (24) ने सोमवार रात घर के कमरे में साड़ी से पंखे की कड़ी से फंदा लगा लिया। पत्नी अंजू और बहन शिवानी ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि के फुफेरे चाचा बुद्धविलास पप्पू ने बताया कि मार्च महीने में रवि प्रकाश की देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी अंजू से शादी हुई थी।
रवि बोरिंग का मिस्त्री था। उसके पिता सुरेश वर्मा भी बोरिंग के मिस्त्री हैं। वह अपने घर में इकलौता था। मां की मौत बचपन में हो गई थी। पिता ने दूसरी शादी की थी। दूसरी मां इंद्राणी है। तिंदवारी थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि परिजन वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मुशर्रफ खां