नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर मोहल्ला काशीराम कालोनी निवासी दिनेश का छह वर्षीय पुत्र आशिक सोमवार को पड़ोस में स्थित भोजे तालाब पर नहाने गया था। जब वह एक घंटे बाद घर वापस नहीं लौटा तो मां उसे तलाशने तालाब की ओर गई थी।
तालाब के घाट में बेटे के कपड़े देख उसकी मां ने गुहार लगा कर काॅलोनी में रहने वाले लोगो को मौके पर बुला लिया। मोहल्ले के लोगो ने तालाब में बच्चे की तलाश की तो बच्चा मिल गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगो ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। (संवाद)