फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 08 Aug 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 2- मृतक पुष्पेंद्र। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बबेरू (बांंदा)। खेत में बने मुर्गी फार्म में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाई ने रात में फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। उसने जाकर देखा तो वह फंदे से लटकता मिला। फंदा लगाने के कारण का पता नहीं चला।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के गांव कुमेढ़ा निवासी धीरेंद्र ने बताया कि पुष्पेंद्र कुमार कुशवाहा (24) उसके भाई थे। पुष्पेंद्र ने रात में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित मुर्गी फार्म में रस्सी से बांस के सहारे फंदा लगा लिया।
वह रात नौ बजे घर से खाना खाकर मुर्गी फार्म जाने के लिए निकला था। रात में बड़ा भाई धर्मेंद्र घर आया तो उसने मुर्गी फार्म जाने के लिए पुष्पेंद्र को कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव न होने पर जब वह मुर्गी फार्म पहुंचा तो उसे फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

भाई के मुताबिक, किसी बात की कोई कमी नहीं थी, कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह मुर्गी फार्म चलाता था।
ॉपिता नरेंद्र कुशवाहा के पास 12 बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते हैं। घर में मां रन्नो हैं। मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें