फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीमारी से परेशान युवक ने खुदकुशी की

Sat, 22 Aug 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना कमासिन क्षेत्र के राघोपुर (राजाराम का डेरा) गांव में बीमारी से परेशान युवक ने शनिवार को घर के अंदर गमछे के सहारे फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राघोपुर निवासी बृजेश वर्मा (40) पुत्र सीताराम काफी समय से बीमारी से पीड़ित था। ठीक से चल-फिर भी नहीं पाता था। इसी परेशानी के चलते उसके आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। चचेरे भाई पवन पुत्र जगजीत ने बताया कि बृजेश शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सोने चला गया था।
शनिवार सुबह नौ बजे तक दरवाजा न खुलने पर खिड़की तोड़कर देखा गया तो बृजेश गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें