फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दम घुटने से हुई दोनों किसानों की मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा के अजीतपारा गांव में शुक्रवार को बोरवेल में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो किसानों की मौत होने के मामले में पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

किसान लल्लू के सिर में चोट भी दिखाई की गई है, जबकि किसान कृष्ण कुमार सिंह के पेट के पास खरोच के निशान मिले हैं। गांव में शुक्रवार को कृष्ण कुमार सिंह के खेत में बोरवेल के पंप का पंखा खराब हो गया था। गांव का बटाईदार किसान लालू (40) उसे ठीक करने के लिए नीचे उतरा।
इस दौरान वह जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गया। खेत मालिक कृष्ण कुमार सिंह (45) उसे बचाने के लिए नीचे उतर गए। कुछ ही देर में वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने के बाद बचाव कार्य शुरू हुआ। दोनों किसानों को बाहर निकाल कर पीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने लालू को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार ने मेडिकल कॉलेज में देर शाम दम तोड़ दिया। दोनों किसानों की मौत दम घुटने से बताई गई है।
-
एक किसान का अंतिम संस्कार, दूसरे के भाई का इंतजार
अतर्रा। बिसंडा के अजीतपारा में शनिवार शाम को शवों को देखकर गांव में चीख-पुकार मच गई। दोनों परिवारों के मासूम बच्चों व परिजन को रोते-बिलखते देख हर किसी की आखें नम हो गईं।
मृतक कृष्ण कुमार और मृतक लालू कबीर की पत्नी व मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम मृतक लालू के बड़े भाई खिल्ला ने गांव के मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी। जबकि दूसरे मृतक कृष्णकुमार के भाई पप्पू के गुजरात से न आ पाने के चलते अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
मृतक लालू की वृद्ध मां जंगालिया व पत्नी निर्मला बार-बार पति का शव को देखकर बेसुध हो रही थी। मृतक कृष्ण कुमार की मां लक्ष्मी व पत्नी लक्ष्मी बेहाल रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें