अतर्रा। थाना बिसंडा के लौली टीकामऊ गांव में डिग्री कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार की देर शाम दो बाइकों में भिड़ंत में लौली टीकामऊ निवासी शिवम तिवारी (29) की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार फतेहपुर जिले के ललौली निवासी अरविंद (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीराें ने घायल अरविंद को तुरंत बिसंडा पीएचसी पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनो ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।