बांदा। बाइक मैकेनिक की दुकान पहुंचे युवक को पांच लोगों ने घेरकर डंडों से पीट डाला। घायल युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
शहर के अलीगंज हाथीखाना मोहल्ला निवासी शाहरूख ने बताया कि वह सोमवार को कालूकुआं चमरौडी चौराहे के पास अपने मित्र बाइक मैकेनिक के पास आया था। यहां पानी पीते समय चमरौडी निवासी निखिल कुशवाहा, मंत्री उर्फ बबलू अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ आए और शाहरूख को डंडों से पीट डाला। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया। शाहरूख ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।