बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव में अखिलेश (30) पुत्र लखनलाल ने बुधवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
भाई ने बताया कि शराब के नशे में घटना की। यह भी बताया कि दो माह पूर्व पाकिस्तान जेल से रिहा होकर गांव आया है। गुजरात में मछली पकडने के दौरान पाकिस्तानी सेना ने उसे गिरफ्तार किया था। डेढ़ साल वहां जेल में रहा।
उधर, शहर के गायत्री नगर में उमाकांत (19) पुत्र राजाभइया और जसईपुर (तिंदवारी) गांव में प्रियंका (16) पुत्री भगवानदास ने बुधवार को शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।