फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कानपुर के बेहतर सफर के लिए करना होगा नौ माह इंतजार

Tue, 17 Jun 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कानपुर के बेहतर सफर के लिए अभी जिलेवासियों को करीब नौ माह का इंतजार करना होगा। पीडब्ल्यूडी को शासन ने छह माह पहले सड़क निर्माण को धनराशि आवंटित कर दी थी, लेकिन साढ़े सात किलोमीटर चिल्ला से ललौली तक का मार्ग आज भी नहीं बन सका। अधिकारियों का कहना है कि पॉट होल्स (गहरे गड्ढे) होने के कारण देरी हो रही है।
विज्ञापन


शहर के आवास विकास मोहल्ला निवासी समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने इस संबंध में आईजीआरएस के माध्यम से शासन को पत्र भेजा था। उन्होंने कहा था कि बांदा-बहराइच मार्ग में चिल्ला से ललौली तक सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। चार पहिया वाहन निकलने में दिक्कतें होती हैं। लोक निर्माण विभाग खंड-दो के अधिशासी अभियंता ने दावा किया कि दो मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
कहा कि जिले से हर रोज गंभीर मरीज कानपुर रेफर होते हैं। एंबुलेंस को इस सात किलोमीटर सड़क में करीब एक घंटे का समय लग जाता है। समय से न पहुंचने के कारण कई बार मरीज दम तोड़ देते हैं। उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, पर संज्ञान नहीं लेते।
विज्ञापन

आईजीआरएस में लोक निर्माण विभाग खंड-दो के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गौतम ने उन्हें जवाब भेजा है। बताया कि 12 दिसंबर 2024 को शासन से जिला मार्ग श्रेणी से सुदृढ़ीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ था। इसके लिए छह करोड़ 49 लाख रुपये मिले हैं। इस समय मार्ग में चार किलोमीटर लंबाई में डीबीएम स्तर तक कार्य पूर्ण है। उन्होंने कहा है कि ललौली आबादी वाले भाग में ग्रामवासियों ने जलभराव कर दिया है। इस कारण कुछ स्थानों पर पाॅट होल्स हैं, जिन्हें मोटरेबल कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि दो मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें