कमासिन। उपखंड अधिकारी एजाज रसूल ने मंगलवार को कस्बे की एक कबाड़ की दुकान में छापा मारा। वहां से भारी मात्रा में बिजली संबंधी सामग्री बरामद की गई।
एजाज रसूल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कबाड़ी मोनू की दुकान पर छापा मारा गया, जिसमें क्रॉसर आरम एंगल्स, अर्थिंग राड, हाईटेंशन लाइन के तार सहित जल निगम का सामान भी बरामद हुआ। बताया कि लाइनमैन अशरफ विभागीय सामग्री चोरी कर दुकानदार को बेचता था। उन्होंने अशरफ व मोनू पर मुकदमा दर्ज कराया। (संवाद)