फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दायित्वों में लापरवाही पर एक्सईएन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता को दायित्वों में लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। उन्हें मुख्य अभियंता (झांसी) कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लखनऊ के अध्यक्ष को पांच मई को मोबाइल से शिकायत भेजी गई थी। इसमें आरोप लगाया था कि जनपद के उपकेंद्र मुसीवा, कालेश्वर व मरका में लगे ट्रांसफार्मरों को लेकर अनियमितता की जा रही है।
इससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक ने मुख्य अभियंता के माध्यम से मामले की जांच कराई।
विज्ञापन

विद्युत उप केंद्र मुसीवां में जांच के बाद अनियमितता मिली। पता चला छह अप्रैल तक पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर चालू हालत में थे। नौ अप्रैल को यहां का एक ट्रांसफार्मर गायब मिला।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता ग्रामीण उदय प्रताप सिंह ने कोई परीक्षण रिपोर्ट नहीं लगाई थी। आला अफसरों की बिना अनुमति और अनुमोदन लिए मुसीवां के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को कानपुर की भौती प्रतापपुर कार्यशाला में भेज दिया गया। यह नियम विरुद्ध है। प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने दायित्वों में लापरवाही पर एक्सईएन ग्रामीण उदय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। मुख्य अभियंता झांसी कार्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें