किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो युवकों ने अगवा कर लिया। उसे अतर्रा और बांदा ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद खत्री पहाड़ के पास खेत में बेहोशी की हालत में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 मई को 17 वर्षीय बेटी को स्कूल के पीछे से दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गए। आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने बेटी के साथ अतर्रा और बांदा शहर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद खत्री पहाड़, गिरवां के पास खेत में बेहोशी की हालत में फेंककर भाग निकले। खेत के पास रहने वाले बाबा ने उसको पड़े देखा तो शोर मचाया। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर गिरवां निवासी बाबू केवट और अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।