फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सात दिन से एक्सरे मशीन खराब

विज्ञापन
X-ray machine damaged in district hospital for seven days - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल (पुरुष) में एक सप्ताह से मशीन खराब होने से एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। शिकायतें मिलने पर सोमवार को सांसद आरके सिंह पटेल ट्रामा सेंटर पहुंचे और नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि एक्स-रे मशीन का यूपीएस खराब हो गया है। जिसे बनने के लिए सात दिन पहले लखनऊ भेजा गया है। इस वजह से एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। सांसद ने कहा कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन हजार मरीज आते हैं। इनमें एक सौ मरीज ऐसे भी होते हैं, जिन्हें एक्स-रे कराने की जरूरत होती है। मशीन को तुरंत ठीक कराया जाए।
इसके साथ ही एक और डिजिटल एक्स-रे मशीन व एमआईआर का प्रस्ताव भेजा जाए। गारंटी समय में एक से अधिक बार मशीन के खराब होने पर कंपनी को काली सूची में डाला जाए। सांसद ने ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल लिया।
विज्ञापन

बेंच पर लेटे मिले मरीज
सांसद को कुछ मरीज बेंच पर लेटे मिले। इस पर उन्होंने अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। डॉ. विनीत ने बताया कि मौसम की वजह से रोजाना 50 से 60 मरीज सिर्फ उल्टी-दस्त के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें