फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-08बीएनडीपी-7 : कुचेंदू में आयोजित दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान।
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच
बबेरू। कुचेंदू गांव के वीर बाबा मैदान में आयोजित इनामी दंगल में पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दीवारी नृत्य व कन्या भोज हुआ। दगंल की शुरूआत पूर्व विधायक विशम्भर सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर की।
विज्ञापन

पहलवान मोनू (रायबरेली) ने हनुमान (पल्हरी) को हराया। गुग्गा (बनारस) ने मोनू (रायबरेली), रामबाबू (सरधुवा) ने मोनू (रायबरेली) ओमवीर (कानपुर ) ने राकेश (लखनऊ), राजू (मऊ) ने शुभम (बनारस), वउवा (सांडा) ने सुदामा (मऊ) को हराया। दंगल में लगभग दो दर्जन कुश्तियां हुई। रैफरी की भूमिका उदय ने अदा की। संचालन ननकाई पहलवान ने किया। कार्यक्रम आयोजक अवधेश कुमार यादव ने सभी का आभार जताया। समिति अध्यक्ष राजाभइया, राकेश, मुन्ना, प्रधान मान सिंह, बाबूलाल यादव, शिवनायक, कमलेश वर्मा, श्रीकांत, कामता प्रसाद, सीताराम, श्रीराम, प्रधान उमरहनी शिव बहादुर यादव, विजय यादव, नरेंद्र यादव, प्रसपा जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें