फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों से सफाई का ही लिया जाए काम

विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती समारोह को संबोधित करते सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। वाल्मीकि संचालन समिति के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर महर्षि वाल्मीकि को महान संत बताया। समिति ने अधिकारियों के समक्ष 8 सूत्री मांगें रखीं।
विज्ञापन

शहर की नई बस्ती खाईंपार में आयोजित समारोह में जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव और अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर चर्चा की। उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। समिति ने अधिकारियों के सामने कई मांगें और समस्याएं रखीं।
नगर पालिका के स्थायी कर्मियों को वेतन कोआपरेटिव बैंक से हटाकर अर्बन बैंक से करने, संविदा कर्मियों के कट रहे जीपीएफ और पीपीएफ का ब्योरा उपलब्ध कराने, स्थायी कर्मियों को हर माह पीएफ का लेखा-जोखा देने, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति व प्रतिमाह वेतन, पंचायत राज विभाग में कार्यरत गैर सफाई कर्मचारी समुदाय के सफाई कर्मियों से सफाई का ही काम लेने आदि की मांगें की हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी तिजोला प्रसाद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बिंदा प्रसाद वर्मा ने की। पूर्व प्रधान कालका प्रसाद, पूर्व सभासद गोरेलाल भारतीय, कामता वाल्मीकि (जसपुरा), रामस्वरूप (चिल्ला), गुड्डू (तिंदवारी) सहित मुन्नालाल प्रेमी, राकेश कुमार, रामऔतार (नरैनी), उप डाकपाल किशोरीलाल, रामहित वर्मा, प्रकाश नारायण कमांडो, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें