फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की दो योजनाओं पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी पहुंचाने की जिले में चल रही दो योजनाओं की समीक्षा डीएम आनंद कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जिले के 612 गांवों को पाइप लाइन से जलापूर्ति होगी। हरेक व्यक्ति को 55 लीटर पानी प्रतिदिन मिलेगा। लगभग एक लाख 41 हजार घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। योजना वर्ष 2023 तक शुरू हो जाएगी। बैठक में अनुपस्थित जल निगम अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत अमलीकौर और खटान पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। सर्वे हो चुका है। बेंदाघाट में सर्वे किया गया है। यह वर्ष 2023 तक पूरी हो जाएगी। योजना के तहत ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टैंक निर्माण और पाइप लाइन डालने का काम होगा। लगभग एक लाख 41 हजार घरों को पाइप लाइन कनेक्शन से पानी दिया जाएगा। सरकार की यह पाइप पेयजल महत्वाकांक्षी योजना है। लगभग 5500 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, लघु डाल नहर खंड अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मिश्र लखनऊ से आए नागार्जुन, एलएनटी के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें