तिंदवारी। बीआरसी कार्यालय में चोरी की बिजली पकड़ी गई। आठ लाख के बकाए में बिजली विभाग ने अप्रैल में कनेक्शन काट दिया था। बिजली विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी की। केबल और मीटर भी उखाड़ लिए। एफआईआर की भी बात कही है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी की दलील है कि कनेक्शन जोड़कर घर की चक्की नहीं चला रहे थे। सरकारी काम हो रहा था।
गुरुवार की शाम बांदा से आई टीम ने चेकिंग की। अधिशासी अभियंता अजय कुमार सविता ने बताया कि 7,73,945 रुपये के बकाये पर कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद अवैध रूप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय से कनेक्शन कर लिया। उधर, बिजली कटने से बीआरसी में आधार कार्ड बनाने का काम ठप हो गया। उधर, बीआरसी प्रमुख और खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कनेक्शन कटने और जुड़ने से उनका कोई लेना देना नहीं है। बिजली चोरी कर अपनी चक्की नहीं चला रहे थे। सरकारी काम ही हो रहा था। विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।