बांदा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क वर्कशाप (प्रशिक्षण) की शुरुआत हुई। छोटी बाजार स्थित आर्ट, क्राफ्ट, डांस स्टूडियो की निदेशक निशा गुप्ता ने बताया कि वर्कशाप में प्रशिक्षक मनीष वाजपेयी मार्शल आर्ट, सुप्रिया ओमर माडर्न आर्ट, दीप्ति गुप्ता सैलून और निशा गुप्ता व राज गौतम डांस का प्रशिक्षण देंगे।
सात अप्रैल को प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्था की दूसरी शाखा चिल्ला चौराहा स्थित सेंट जार्ज स्कूल में खुल रही है। यहां भी युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।