फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के निवाले में भी कमीशनखोरी

Fri, 01 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विवेक कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सदर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह ने कहा है कि बुंदेलखंड के गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा बांटी जा रही राशन किट में भी अधिकारी कमीशनखोरी से बाज नहीं आए। बाजार में सस्ती दरों पर मिलने वाली राशन सामग्री खरीदकर ऊंची दरों वाले टेंडर लेकर भुगतान किया जा रहा है। इसमें करोड़ों रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग और गबन हो रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने मुख्मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि शासन ने प्रत्येक किट के लिए 1960 रुपये दर निर्धारित की है, जबकि किट की सामग्री बाजार की दरों में कई सौ रुपये कम मेें मिल रही है। मतलब साफ है कि गरीबों के निवाले मेें भी अधिकारियों को कमीशन चाहिए।

विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड अधिकारियों के लिए कमाई का अड्डा बन गया है। कई अधिकारी और इंजीनियर पहले भी यहां रह चुके हैं। सुविधा शुल्क चढ़ाकर पुन: अपनी यहां पोस्टिंग करा ली है और लूटखसोट मचाए हैं। कोटेदार गैंग बनाकर उपभोक्तओें को लूट रहे हैं। इसमें कई सफेदपोश भी शामिल हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से इस मामले मेें गंभीर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें