फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: समिति सचिव के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में संगठन की महिलाओं ने घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। विद्याधाम समिति के सचिव राजाभैया व उनके सहयोगियों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में चिंगारी संगठन की महिलाओं ने कोतवाली अतर्रा में डेरा डाल दिया। करीब एक घंटे तक कोतवाली परिसर में महिलाओं ने नारेबाजी की। कोतवाली का घेराव के बीच महिलाओं ने निष्पक्ष जांच और मुकदमे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

राजाभैया ने बताया कि हाईकोर्ट से दो मामलों में स्टे मिलने के बावजूद उत्पीड़न हो रहा है। कोतवाली में महिलाएं नारे लगाती रहीं। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार व कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। महिलाएं निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी न करने की शर्त पर एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर किए हुए कोतवाली के घेराव और नारेबाजी को बंद किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें