बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीजे बब्बू सारंग।
- फोटो : न्यायालय
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सद्भावना एकादश क्रिकेट मैच हुआ। जनपद न्यायाधीश बब्बू सारंग ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच हुए क्रिकेट मैच में सामंजस्य की सराहना की।
जनपद न्यायाधीश ने सद्भावना मैच में 15 रनों की यादगार पारी खेली। अपर जिला जज गुनेंद्र प्रकाश ने बेहतर प्रदर्शन किया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट विकास श्रीवास्तव के गिरकर घायल हो जाने से उनके स्थान पर बेटे रुद्र श्रीवास्तव ने चौके-छक्के लगाए। प्रथम अपर जिला जज चंद्रपाल, अपर जिला जज निरंजन चौरसिया, अपर जिला जज छोटेलाल, अपर जिला जज हेमंत कुशवाहा, अपर जिला जज पल्लवी प्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीडी गुप्ता, सिविल जज सीनियर डिवीजन गरिमा सिंह ने मैच खेला। कर्मचारियों की ओर से जितेंद्र कुमार, रेशू ओझा, रोहित चौधरी, अनस सैफी, सौमित्र श्रीवास्तव, कपिल रावत, राजकुमार, राघवेंद्र अजय, संतोष यादव, अमित कुमार , रामनरेश यादव एवं दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। डीजे ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।